संबिधान गौरव अभियान की कार्यशाला में मंडल अध्यक्ष गुरुदीप सिंह गुर्जर का सम्मान


Yuvaa voice:

पूंछ। मोंठ क्षेत्र व भाजपा मंडल पूंछ के सेना गांव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के तत्वावधान में संविधान गौरव अभियान की कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस आयोजन में पुनः मंडल अध्यक्ष बने गुरुदीप सिंह गुर्जर का भव्य स्वागत एवं सम्मान किया गया।

इस कार्यशाला में भाजपा के क्षेत्रीय महामंत्री रामकिशोर साहू, क्षेत्रीय विधायक जवाहर लाल राजपूत, और क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अशोक राजपूत ने संयुक्त रूप से गुरुदीप सिंह गुर्जर को पगड़ी और माला पहनाकर उनका स्वागत किया।

मंडल अध्यक्ष गुरुदीप सिंह गुर्जर ने अपने संबोधन में पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों का आभार व्यक्त किया और कहा कि वे सभी को एक सूत्र में पिरोकर पार्टी को और अधिक मजबूत बनाने का कार्य करेंगे।

इस अवसर पर बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और स्थानीय लोग उपस्थित रहे। कार्यशाला के माध्यम से भाजपा ने संबिधान के प्रति जागरूकता बढ़ाने और पार्टी संगठन को मजबूत करने का संकल्प लिया।

इस दौरान रविन्द्र गुसाईं प्रतिनिधि नगर पंचायत मोंठ, संचालन ब्रह्मजीत द्विवेदी ने किया एवं आभार पंकज त्रिपाठी मंडल महामंत्री भाजपा ,सदस्य रेल परामर्शदात्री समिति ने व्यक्त किया।

By: Neeraj lakhere 

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
शरीर { -webkit-user-select: none!important; /* सफारी */ -moz-user-select: -moz-none!important; /* फ़ायरफ़ॉक्स */ -ms-user-select: none!important; /* इंटरनेट एक्सप्लोरर/एज */ उपयोगकर्ता-चयन: कोई नहीं! महत्वपूर्ण; }