कुत्ते के काटने का विवाद: दो पक्षों ने मारपीट, कई घायल


Yuvaa voice:

मोंठ। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम गडूका में कुत्ते के काटने के विवाद ने हिंसक रूप ले लिया, जिसमें परिवार के ही दो पक्षों में लाठी-डंडे और कुल्हाड़ी से जमकर मारपीट हुई। इस घटना में करीब एक दर्जन लोग घायल हो गए।

घटना मंगलवार देर शाम की है, जब अजय पाल सिंह पुत्र यदुनाथ सिंह, अपने खेत से गेहूं की फसल में सिंचाई करके बाइक से घर लौट रहे थे। जैसे ही वह घर के पास पहुंचे, अचानक एक कुत्ते ने उन पर हमला कर दिया। कुत्ते को देख अजय पाल सिंह भयभीत हो गए और बाइक से गिरकर घायल हो गए। कुत्ते ने उनके कपड़े भी फाड़ दिए।

इस घटना से नाराज अजय पाल सिंह के परिजन, कुत्ते के मालिक के घर शिकायत करने पहुंचे। वहां दूसरे पक्ष के लोग उग्र हो गए और गाली-गलौज करने लगे। बात बढ़ने पर दोनों पक्षों में लाठी-डंडे, ईंट-पत्थर और कुल्हाड़ी से मारपीट शुरू हो गई।

इस झगड़े में अजय पाल सिंह के पक्ष से करण सिंह पुत्र शंकर सिंह, भगवान सिंह पुत्र हरिओम सिंह, आशीष पुत्र अजय पाल, शंकर सिंह पुत्र यदुनाथ सिंह घायल हुए। वहीं, दूसरे पक्ष से ओमकार पुत्र करण सिंह, ब्रसंग देव पुत्र ओमकार, निगम पुत्र ब्रसंग देव, अगम गुर्जर पुत्र ब्रसंग देव और लाखन सिंह पुत्र करण सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए।

दोनों पक्षों ने झगड़े के बाद कोतवाली मोंठ पहुंचकर एक-दूसरे के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद दो घायलों की हालत गंभीर होने पर उन्हें झांसी अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

By: Manoj Kumar niralaa 

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
शरीर { -webkit-user-select: none!important; /* सफारी */ -moz-user-select: -moz-none!important; /* फ़ायरफ़ॉक्स */ -ms-user-select: none!important; /* इंटरनेट एक्सप्लोरर/एज */ उपयोगकर्ता-चयन: कोई नहीं! महत्वपूर्ण; }