इकलौते बेटे ने फांसी लगाकर दी जान, मौत से पहले बनाया सैड वीडियो


Yuvaa voice:

मोंठ। शनिवार को मोंठ कोतवाली क्षेत्र के ग्राम नंदपुरा में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आयी। 26 बर्षीय अजय परिहार ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना से पहले अजय ने फांसी के फंदे का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर अपलोड किया, जिसमें वह फूट-फूट कर रोते हुए नजर आ रहा था।

इस घटना के बाद गांव में सनसनी फैल गई। जैसे ही ग्रामीणों ने अजय का वीडियो सोशल मीडिया पर देखा, उन्होंने तुरंत इसकी सूचना उसके परिजनों को दी। परिजन जब घर पहुंचे तो उनके होश उड़ गए। घर के अंदर अजय का शव फांसी के फंदे से लटकता हुआ मिला।

घटना की जानकारी पुलिस को दी गई, जिसके बाद उप निरीक्षक अवधेश कुमार, अशोक कुमार, और दीपक कमार मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और पंचनामा भर कर पोस्टमार्टम के लिए झांसी भेज दिया।

अजय परिहार, जो अपने पिता का इकलौता बेटा था, इस तरह अचानक जीवन समाप्त कर लेने से पूरे परिवार और गांव में शोक की लहर है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि अजय ने यह कदम क्यों उठाया।

परिवार का रो-रोकर बुरा हाल

अजय के आत्महत्या करने के पीछे की वजह फिलहाल स्पष्ट नहीं हो पाई है। परिजनों ने बताया कि अजय पिछले कुछ दिनों से तनाव में था, लेकिन उसने कभी किसी बात का जिक्र नहीं किया। इस घटना ने सभी को झकझोर कर रख दिया है। पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
शरीर { -webkit-user-select: none!important; /* सफारी */ -moz-user-select: -moz-none!important; /* फ़ायरफ़ॉक्स */ -ms-user-select: none!important; /* इंटरनेट एक्सप्लोरर/एज */ उपयोगकर्ता-चयन: कोई नहीं! महत्वपूर्ण; }