Yuvaa voice:
मोंठ। सोमवार को पूंछ थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की जान चली गई। यह हादसा नेशनल हाईवे पर उस वक्त हुआ, जब चिरगांव थाना क्षेत्र के ग्राम बरल निवासी नीरज अहिरवार (30) पुत्र भाग्यचन्द्र अपनी बाइक से कस्बा पूंछ की ओर जा रहा था।
बताया गया है कि नीरज जैसे ही हाईवे पर पहुंचा, एक अज्ञात वाहन ने उसे पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। इस टक्कर से नीरज बाइक से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। उन्हें तुरन्त एम्बुलेंस के माध्यम से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) मोंठ ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और अज्ञात वाहन की तलाश की जा रही है। पुलिस ने पहुंच कर युवक के पोस्टमार्टम की कार्यवाही शुरू कर दी है।
नीरज अहिरवार की शादी करीब 10 साल पहले वन्दना नामक महिला से हुई थी। उनके परिवार में एक चार बर्षीय बेटी और दो बर्षीय बेटा है। नीरज मेहनत-मजदूरी करके अपने परिवार का भरण-पोषण करता था। इस हादसे के बाद से उनके परिवार में शोक की लहर है और गांव के लोग गमगीन माहौल में उनके परिवार के साथ खड़े हैं।
By: Manoj Kumar niralaa
