जीएसटी फ्रॉड का शिकार हुआ व्यापारी, वकील पर फर्जीवाड़े का आरोप


Yuvaa voice:

मोंठ। कस्बा के निवासी और स्थानीय व्यापारी कमलेश कुमार, जो 'कमलेश फुटवियर' के नाम से अपने व्यवसाय का संचालन करते हैं, एक बड़े जीएसटी घोटाले का शिकार हो गए हैं। व्यापारी ने थाना मोंठ में शिकायत की है, जिसमें उन्होंने आरोप लगाया है कि उनके जीएसटी नंबर का दुरुपयोग कर लाखों रुपये की फर्जी बिलिंग की गई है।

कमलेश कुमार ने अपनी शिकायत में बताया कि उन्होंने 20 जून 2022 को अपने व्यवसाय के लिए जीएसटी पंजीकृत कराया था और नियमित रूप से अपना व्यवसाय संचालित कर रहे थे। लेकिन 13 नवंबर 2024 को जीएसटी विभाग ने अचानक उनकी फर्म का पंजीकरण निलम्बित कर दिया।

कमलेश के अनुसार, जब जीएसटी टीम ने उनके पास आकर पूछताछ की, तो उन्होंने बताया कि उनके जीएसटी नंबर पर सीमेंट और सरिया जैसे निर्माण सामग्री की खरीद-बिक्री की गई है। यह सुनकर वे चौंक गए। जांच में पता चला कि वकील जो उनके जीएसटी संबंधित कार्य देखते थे, उसने अगस्त और सितंबर 2024 में ओटीपी लेकर उनके फर्म का नाम 'कमलेश फुटवियर' से बदलकर 'कमलेश ट्रेडर्स' कर दिया।

इतना ही नहीं, आरोपी ने फर्म का एचएसएन कोड बदलकर करीब 94 लाख रुपये के फर्जी बिल भी काट दिए। इन बिलों में 7 अलग-अलग फर्मों के नाम शामिल हैं।

इस फर्जीवाड़े के कारण विभाग ने कमलेश कुमार पर 26 लाख 34 हजार 432 रुपये का अर्थदंड लगाया है। जब कमलेश ने इस मामले को लेकर अपने वकील से संपर्क किया, तो उनके भाई ने उन्हें शिकायत दर्ज न कराने की धमकी दी।
कमलेश कुमार ने थाना मोठ में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने कहा कि इस घोटाले के कारण उनकी आर्थिक स्थिति पर गहरा असर पड़ा है और वह न्याय की उम्मीद कर रहे है।

By: Manoj Kumar niralaa 

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
शरीर { -webkit-user-select: none!important; /* सफारी */ -moz-user-select: -moz-none!important; /* फ़ायरफ़ॉक्स */ -ms-user-select: none!important; /* इंटरनेट एक्सप्लोरर/एज */ उपयोगकर्ता-चयन: कोई नहीं! महत्वपूर्ण; }