Yuvaa voice:
मोंठ। गुरुवार को मोंठ पुलिस ने चोरी की बाइक समेत एक चोर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। कोतवाल अशोक कुमार सिंह ने बताया- 17 दिसंबर 2023 को सुबह, क्षेत्र के ग्राम आमखेरा निवासी हेमन्त दांगी पुत्र रामकुमार दांगी के खेत से अपाचे बाइक चोरी हो गई थी। जिसकी शिकायत पर, 11 जनवरी 2024 मुकदमा दर्ज कर लिया गया था।
बीते गुरुवार को उप निरीक्षक अशोक कुमार क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। तभी एक अपाचे बाइक पर संदिग्ध अवस्था में एक व्यक्ति दिखा तो उसको रोक कर उसका नाम पता पूछा गया। उसने अपना नाम भूपेंद्र पुत्र महेंद्र दांगी, उम्र 20 बर्ष, निवासी ग्राम बम्हौरी थाना दिगौड़ा टीकमगढ़ बताया। अन्य पूछताछ में उसने ग्राम आमखेरा से चोरी हुई बाइक चोरी की घटना को कबूल किया। उसके पास से टीवीएस अपाचे क्रमांक यूपी 93 सीए 1490 बरामद हुई। उसे गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया, अग्रिम कार्यवाही प्रचलित है। गिरफ्तार करने वाली टीम में कांस्टेबल वीरेंन्द्र बघेल एवं ललित कुमार शामिल थे।
By: Manoj Kumar Niralaa
