अनियंत्रित होकर खाई में गिरी कार,धू-धू कर जली, पांच घायल


Yuvaa voice:

पूँछ। क्षेत्र के ग्राम सिकन्दरा नेशनल हाइवे पर एक कार अनियंत्रित होकर खाई में पलट गई। जिससे कार में भीषण आग लग गई। वही कार सवार लोगो को मौके से निकाल लिया गया। नही तो बड़ा हादसा घटित हो सकता था। 
         थाना पूँछ क्षेत्र के ग्राम सिकन्दरा नेशनल हाइवे पर एक कार जो कि उरई से झाँसी की ओर जा रही थी। रोड वन वे होने के कारण एक ही साइड में दौनो ओर के वाहन निकल रहे थे। तभी उक्त कार अचानक अनियंत्रित हो गई और खाई में पलट गई। कार को खाई में गिरता देख आसपास जानवर चरा रहे चरवाहे मौके पर पहुंच गये। साथ ही थाना पूँछ पुलिस की जीप घटना स्थल पर पहुंची और बचाव कार्य मे लग गये। जैसे ही सभी कार सवारो को कार से बाहर निकाला तभी अचानक कार में आग लग गई तो वहाँ पर मौजूद कांस्टेवल बृजेश कुमार ने यात्रियों सहित सामान को कार से निकाल कर धूल से आग बुझाने का प्रयास किया। तपन ज्यादा होने के कारण आग नही बुझी और कुछ ही क्षण में कार जल कर खाक हो गई। कार में सवार सौरभ सिंह पुत्र श्याम कुमार उरई, शशिभूषण सिंह पुत्र जय प्रकाश लखनऊ, तिरसा, अलका, सोनल, घायल हो गए। पुलिस द्वारा दी गई सूचना पर फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियों ने आग पर काबू पाया, वही एम्बूलेंस की सहायता से सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मोंठ भेज दिया गया। 
-
-
       जहाँ से गंभीर घायल को झाँसी रिफर कर दिया गया। कार सवार सभी लोग उरई से झाँसी अपने रिश्तेदार के यहाँ किसी कार्यक्रम में सम्मलित होने के लिए जा रहे थे। काबिले तारीफ रहे कॉन्स्टेबल बृजेश कुमार की हिम्मत, लोगो ने बताया कि खाई में कार गिरने के साथ ही थाना पूँछ की जीप जो कि मोंठ की ओर से आ रही थी। उसमें सवार बृजेश कुमार बिना कोई देरी किये घायल यात्रियों को निकालने में लग गए। अगर जरा भी देर हो जाती तो हालात कुछ और हो सकते थे।
-
-



एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
शरीर { -webkit-user-select: none!important; /* सफारी */ -moz-user-select: -moz-none!important; /* फ़ायरफ़ॉक्स */ -ms-user-select: none!important; /* इंटरनेट एक्सप्लोरर/एज */ उपयोगकर्ता-चयन: कोई नहीं! महत्वपूर्ण; }