झांसी। मोंठ पुलिस ने विगत रात अवैध 4 किलो गांजा की तस्करी कर रहे तीन तस्करों को कई तमंचा और जिंदा कारतूस समेत गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। बताया गया है कि विगत रात मोंठ कोतवाल शैलेंद्र सिंह, उपनिरीक्षक रन सिंह पुलिस बल के साथ क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्ति वाहन चेकिंग कर रहे थे इसी दौरान उनके मुखबिर के माध्यम से सूचना मिली कि बरौली हाईवे के पास कुछ लोग अवैध गांजा और हथियार लेकर जा रहे हैं। प्रभारी निरीक्षक शैलेन्द्र सिंह ने सक्रियता दिखाते हुए चार पहिया वाहन से जा रहे कुछ लोगों को रोक लिया। जिन्होंने अपने नाम काशीराम पुत्र ठुन्ने निवासी खुर्रमपुर मडौरी थाना चन्देरा,टीकमगढ़
उम्र करीब 43 बर्ष 2. भगवानदास उर्फ बल्लू पुत्र गनेश पाल नि0 ग्राम पठारी थाना चन्देरा टीकमगढ़ उम्र करीब 44 बर्ष 3. घनश्याम पाल पुत्र रघुवीर नि0 बनियानी थाना सिमरा निवाड़ी उम्र करीब40 बर्ष बताए। जिनकी तलाशी लेने पर 5 जिंदा कारतूस समेत दो तमंचा 315 बोर एवं दो कारतूस व एक तमंचा 12 बोर और 4 किलो अवैध गांजा बरामद किया। वहीं ऑटो कार के कागजात न होने पर सीज कर दी। पुलिस ने अभियुक्तों के खिलाफ कानूनी कार्यवाही कर जेल भेज दिया है। कोतवाल शैलेंद्र सिंह उप निरीक्षक रन सिंह, हे.का. अजमतुल्लाह, है.का. रणजीत सिंह, का. मुकेश कुमार,का. शशांक मिश्रा को सफलता मिली।
