शराब के नशे में फांसी के फंदे पर झूला तीन बच्चों का पिता, मौत


Yuvaa voice:

झांसी। पूंछ थाना क्षेत्र के ग्राम सेसा में तीन बच्चों के पिता ने शराब के नशे में फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। बताया गया है कि पूंछ थाना क्षेत्र के ग्राम सेसा निवासी करीब 35 बर्षीय गोविंद उर्फ खैरा पुत्र स्वर्गीय मुन्ना गुरुवार करीब 11:00 बजे अपने घर पर था। उसकी पत्नी पड़ोस में ही गई थी। जब वह कुछ देर बाद अपने घर आई तो उसने देखा कि उसका पति फांसी के फंदे पर झूल रहा है।




   जिसे देखते ही उस पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। गोविंद ने पत्नी की साड़ी का फंदा बनाया और फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पत्नी का रोना-धोना सुनकर पड़ोस के लोग एकत्रित हो गए। लोगों ने उसे फांसी के फंदे से नीचे उतारा। ग्रामीणों के मुताबिक गोविंद ने जब फांसी लगाई तब वह शराब के नशे में था। परिजनों ने इसकी सूचना पूंछ पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस पोस्टमार्टम की कार्यवाही में जुटी है।
      बताया गया कि कुछ बर्षों पहले गोविंद की शादी हुई थी, उसके दो बेटे और एक बेटी है।

By: Neeraj lakhere 

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
शरीर { -webkit-user-select: none!important; /* सफारी */ -moz-user-select: -moz-none!important; /* फ़ायरफ़ॉक्स */ -ms-user-select: none!important; /* इंटरनेट एक्सप्लोरर/एज */ उपयोगकर्ता-चयन: कोई नहीं! महत्वपूर्ण; }