Yuvaa voice:
झांसी। मोंठ थाना क्षेत्र में लगातार चोरी की घटनाएं सामने आ रही हैं। एक के बाद एक चोरियों ने मोंठ पुलिस की नाकामी को उजागर किया है। विगत दिनों पहले हुई हजारों और लाखों की चोरियों का खुलासा अभी हो ही नहीं पाया था कि मोंठ में फिर एक लाखों की चोरी हुई।
कस्बा के कटरा बाजार निवासी उमाशंकर सोनी ने मोंठ पुलिस को लिखित तहरीर देकर बताया उनका एक प्लांट हीरो एजेंसी के बगल में, एसडीएम कॉलोनी के पीछे है। जिसमें उसने अपना धान का थ्रेसर नबम्बर 2022 में खड़ा कर दिया था। जब प्रार्थी ने प्लांट पर जाकर देखा तो उसकी थ्रेसर वहां नहीं थी। उसने आस-पास पूछताछ की लेकिन कोई पता नहीं चल सका। प्रार्थी ने बताया उसका करीब 3 लाख कीमत का थ्रेसर अज्ञात चोर चोरी कर ले गए हैं। प्रार्थी ने रिपोर्ट दर्ज कर उचित कार्यवाही की मांग की है।
गौरतलब है कि क्षेत्र में विगत दिनों पहले हुई चोरियों का खुलासा करने में मोंठ पुलिस लगातार नाकामयाब है। ऐसे में आए दिन हो रही चोरियों ने मोंठ पुलिस की नाकाम कार्यशैली पर सवाल खड़े कर दिए हैं। अब देखना होगा पुलिस मामले का खुलासा करती है या क्षेत्र में चोरों की धमाचौकड़ी जारी रहेगी।
By: Manoj Kumar niralaa

