Yuvaa voice:
मोंठ। कस्बा के तिवारी मोहल्ला निवासी प्रभात कुमार तिवारी उर्फ चंचल (25) के गुमशुदा हो जाने से परिवार में चिंता की लहर दौड़ गई। प्रभात तिवारी 13 जनवरी की शाम से लापता है। परिजनों ने उनकी तलाश में हरसंभव प्रयास किया, लेकिन कोई सुराग नहीं मिल सका है।
प्रभात तिवारी की मां बबली तिवारी ने मोंठ थाने में बेटे की गुमशुदगी की रिपोर्ट की है। उन्होंने बताया कि प्रभात का मानसिक संतुलन ठीक नहीं है और वह इलाज करवा रहे थे। लापता होने के समय प्रभात ने काले रंग का स्वेटर और नीले रंग का लोअर पहना हुआ था।
परिजनों का कहना है कि उन्होंने अपने रिश्तेदारों और जान-पहचान वालों से संपर्क कर प्रभात का पता लगाने की कोशिश की, लेकिन वे किसी के पास नहीं पहुंचे। इस घटना के बाद से परिवार के सभी सदस्य बेहद परेशान हैं।
