मारुति वैन में लगी आग, दमकल कर्मियों ने काबू पाया


Yuvaa voice:

पूँछ। क्षेत्र के अन्तर्गत ग्राम सराय के नजदीक स्थित खेरापति सरकार मंदिर के समीप एक मारुति वैन क्रमांक यूपी 92 एल 5143 में जोरदार आग लग गई। सूचना पर पहुँचे उपनिरिक्षक दलवीर सिंह ने फायर सर्विस को सूचना दी। फ़ायर सर्विस की दो गाड़ियों ने आग पर काबू पाया।

जानकारी के मुताबिक, अरविंद कुमार निवासी मोंठ जो अपनी मारुति वैन से खड़ैनी एरच जा रहे थे। तभी थाना क्षेत्र के ग्राम सराय के पास स्थित पेट्रोल पम्प से पेट्रोल लेकर आगे बढे ही थे कि तभी किन्ही कारणों बस कार में अचानक आग लग गई। कार देखते ही देखते आग का गोला बन गई। घटना के दौरान कार चालक अकेले ही यात्रा कर रहा था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कार में कुछ खाली गैस सिलेंडर रखे हुए थे। जिन्हें चालक के द्वारा समय रहते उतार कर दूर रख दिया था। वही आग बुझने के बाद कार बुरी तरह से जलकर खाक हो गई थी।

By: Neeraj lakhere 

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
शरीर { -webkit-user-select: none!important; /* सफारी */ -moz-user-select: -moz-none!important; /* फ़ायरफ़ॉक्स */ -ms-user-select: none!important; /* इंटरनेट एक्सप्लोरर/एज */ उपयोगकर्ता-चयन: कोई नहीं! महत्वपूर्ण; }