Yuvaa voice:
मोंठ। पूंछ कस्बा के एक प्राइवेट स्कूल में अध्यापक ने कक्षा 2 के छात्र की बेरहमी से पिटाई कर दी। छात्र के अभिभावकों ने पुलिस से शिकायत कर अध्यापक के खिलाफ कार्यवाही की मांग की है।
पूंछ पुलिस को लिखित तहरीर देकर कस्बा पूंछ के तालाब मोहल्ला निवासी जयप्रकाश पुत्र बाबूलाल ने बताया, उसका पुत्र दिव्यांक यादव, कस्बा के प्राइवेट स्कूल में कक्षा 2 का विद्यार्थी है। शुक्रवार दोपहर करीब 12:00 बजे स्कूल का अध्यापक अपने मोबाइल में अश्लील तस्वीरें देख रहा था। जिसको देखकर बच्चे कक्षा में आपस में बातें करने लगे। यह देखते ही शिक्षक आग-बबूला हो गया और कक्षा 2 के विद्यार्थी दिव्यांक यादव के साथ बेरहमी से मारपीट कर दी। उसका सिर दीवार से मार दिया और अभद्र भाषा का प्रयोग कर गालियां देने लगा। जिससे छात्रा के चेहरे पर गंभीर चोट लग गई।
छात्र के परिजनों ने पूंछ क्षेत्र के ग्राम काशीपुरा निवासी अध्यापक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कठोर कार्यवाही करने की मांग की है। पुलिस ने मामले की जांच और अग्रिम कार्यवाही शुरू कर दी है।
