Yuvaa voice:
मोंठ। बिगड़ दोनों शाहजहांपुर थाना क्षेत्र के ग्राम खजूरी के नजदीक नकाबपोश बदमाशों ने भाई सवार दंपति से लूट की घटना को अंजाम दिया था। जिस घटना में पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। थाना शाहजहाँपुर क्षेत्र में 24 दिसंबर को एक दम्पत्ति के साथ लूट की घटना को अंजाम देने वाले एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त के पास से लूटा गया मोबाइल भी बरामद हुआ है।
बताया गया है कि शाहजहांपुर थाना अध्यक्ष राजेश कुमार सिंह ने पीड़ित की तहरीर पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ लूट का मुकदमा दर्ज कर दिया था। इस घटना में पुलिस ने त्वरित कार्यवाही करते हुए अभियुक्त रवि कुमार (24) पुत्र चन्द्रप्रकाश सविता (निवासी ग्राम बड़ा बेलमा, थाना समथर) को गिरफ्तार किया। पुलिस ने अभियुक्त के पास से दम्पत्ति का लूटा गया मोबाइल बरामद कर लिया।
बरामदगी के आधार पर मुकदमे में अतिरिक्त धारा 317 (2) जोड़ी गई है। गिरफ्तार अभियुक्त को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया के तहत संबंधित न्यायालय में प्रस्तुत किया गया।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष साजेश कुमार सिंह,उपनिरीक्षक राजकिशोर, कॉन्स्टेबल प्रदीप कुमार पटेल शामिल थे। अन्य आरोपियों की खोजबीन जारी है।
