घायलों के लिये देवदूत बने एसडीएम और सीओ, सड़क पर तड़प रहे घायल को कराया मेडिकल में भर्ती, बचाई जान


Yuvaa voice:

चिरगांव। थाना क्षेत्र के ग्राम करगुवां में एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना में एसडीएम और सीओ ने समय पर मदद करके मानवता की मिसाल पेश की है। रास्ते में पड़े घायलों को मेडिकल में भर्ती कराया, उनकी जान बचा ली। 

जानकारी के अनुसार, अनंतराम कुशवाहा (पुत्र उमराव कुशवाहा, निवासी करगुवां) अपनी मोटरसाइकिल पर एक रिश्तेदार को लेकर रोड क्रॉस कर रहे थे। इसी दौरान मोंठ की ओर से तेज रफ्तार अज्ञात ईको कार ने उनकी मोटरसाइकिल को जोरदार टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी भयानक थी कि बाइक सवार दोनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए और सड़क पर अचेत अवस्था में पड़े रहे। दुर्घटना के बाद ईको कार का ड्राइवर मौके से फरार हो गया।

संयोगवश, उसी समय मौके से एसडीएम मोंठ प्रदीप कुमार सिंह और क्षेत्राधिकारी हरिमोहन सिंह गुजर रहे थे। उन्होंने अपनी गाड़ी रुकवाकर तुरंत स्थिति का जायजा लिया। बिना देर किये, उन्होंने अपनी गाड़ी में घायलों को बैठाया और उन्हें चिरगांव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया।

चिकित्सकों के अनुसार, दोनों घायल अब खतरे से बाहर हैं। इस तत्परता और मानवीय कार्य के लिए क्षेत्रवासियों ने एसडीएम और सीओ की सराहना की है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि समय पर मदद नहीं मिलती, तो हादसा और गंभीर हो सकता था।

By: Manoj Kumar niralaa 

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
शरीर { -webkit-user-select: none!important; /* सफारी */ -moz-user-select: -moz-none!important; /* फ़ायरफ़ॉक्स */ -ms-user-select: none!important; /* इंटरनेट एक्सप्लोरर/एज */ उपयोगकर्ता-चयन: कोई नहीं! महत्वपूर्ण; }