बृद्ध ने फांसी लगाकर दी जान, झूठे कुकर्म के आरोपों से मानसिक तनाव में था मृतक


Yuvaa voice:

मोंठ। शनिवार सुबह 65 बर्षीय बृद्ध ने फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली।जानकारी के मुताबिक उसके खिलाफ कुछ दिनों पहले एक लड़के के साथ कुकर्म करने का आरोप लगा था। पुलिस ने जांच के बाद उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
       बताया गया है कि विगत रात समथर क्षेत्र के ग्राम बेलमा निवासी 65 बर्षीय ज्ञानदास पांचाल ने फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। सुबह करीब 6:00 बजे परिजनों ने समथर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया, फॉरेंसिक टीम ने पहुंचकर नमूने एकत्रित किए। शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए झांसी भेज दिया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार- मृतक के खिलाफ गांव के ही एक व्यक्ति ने पुलिस से शिकायत कर आरोप लगाया था कि ज्ञानदास ने खेत पर, करीब 25 बर्षीय मानसिक विक्षिप्त युवक से कुकर्म किया है। हालांकि यह आरोप सिद्ध नहीं हुए थे लेकिन शिकायत के बाद मृतक मानसिक तनाव से ग्रसित रहने लगा था। बृद्ध की मौत से परिजनों में शोक का माहौल है।
-
-
उक्त मामले में मोंठ पुलिस क्षेत्राधिकारी हरिमोहन सिंह का कहना है कि "सुबह ज्ञानदास पांचाल के फांसी लगाने की सूचना पर पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने जांचोपरांत,शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। गांव के ही एक व्यक्ति ने मृतक पर कुकर्म के आरोप लगाए थे। यह आरोप सिद्ध नहीं हुए, इसमें मुकदमा भी दर्ज नहीं हुआ था।"

By: Manoj Kumar Niralaa 

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
शरीर { -webkit-user-select: none!important; /* सफारी */ -moz-user-select: -moz-none!important; /* फ़ायरफ़ॉक्स */ -ms-user-select: none!important; /* इंटरनेट एक्सप्लोरर/एज */ उपयोगकर्ता-चयन: कोई नहीं! महत्वपूर्ण; }