Yuvaa voice:
पूंछ। मंगलवार को थाना क्षेत्र में पानी की टंकी से गिरकर 15 बर्षीय किशोरी की मौत हो गई। बताया गया है कि ग्राम बरोदा निवासी 15 बर्षीय रेशमा का पिता मुरारी किसी काम से बाहर गया था। उसका दादा बकरियां चराने गांव से बाहर गया हुआ था। रेशमा अपने घर के नजदीक स्थित पानी की टंकी पर चढ़कर अपने दादा को देखने लगी। तभी वह कई फीट ऊंची पानी की टंकी से गिरी और गिरते ही उसकी मौत हो गई। परिजनों की सूचना पर उपनिरीक्षक सुरजीत, भंवर सिंह, सर्वेश कुमार, हेड कांस्टेबल अजीत, महिला कांस्टेबल रुक्मणी मौके पर पहुंची। उन्होंने शव को कब्जे में लिया और पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए झांसी भेज दिया। लड़की की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया।
By: Neeraj lakhere
