10 बर्ष से लापता मानसिक विक्षिप्त व्यक्ति को पुलिस ने परिजनों से मिलाया


Yuvaa voice:

Jhansi- 10 बर्ष पहले कौशाम्बी जनपद से लापता हुए एक मानसिक विक्षिप्त व्यक्ति को पूंछ पुलिस ने उसके परिजनों से मिलाया। बताया कि विगत दिनों पहले एक शिकायत के बाद पूंछ थाना क्षेत्र के ग्राम बड़ैरा में अलग-अलग स्थान के कई मानसिक विकसित लोग मिले थे। जो गांव के लोगों के घरों में संरक्षण पाकर रह रहे थे। बुधवार को मुस्कान अभियान के तहत गठित टीम को ग्राम बडै़रा निवासी नौबत पुत्र मेहताब सिंह यादव के संरक्षण में रह रहे मानसिक विकसित व्यक्ति लालू पाल के बारे में जानकारी मिली। उन्होंने जब उससे पूछताछ की तो उसने बताया कि वह जनपद कौशाम्बी में रहता था। इसके अलावा वह स्थाई पता नहीं बता सका। 
       गठित टीम ने जनपद कौशाम्बी जाकर उक्त व्यक्ति के बारे में जानकारी की तो इसका स्थाई पता लल्लू पुत्र मोतीपाल उम्र 45 बर्ष, निवासी गांधीनगर मंझनपुर कौशांबी के रूप में ज्ञात हुआ। उन्होंने मानसिक विकसित लल्लू पाल को कौशाम्बी जनपद ले जाकर परिजनों के सुपुर्द किया तो लल्लू पाल और उसके परिजन बहुत खुश हुए और उन्होंने पुलिस का आभार व्यक्त किया। परिजनों ने बताया कि लल्लू पाल उनके घर से करीब 10 बर्ष पहले चला गया था। उसकी काफी खोजबीन करने के बाद भी पता नहीं चला था।


एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
शरीर { -webkit-user-select: none!important; /* सफारी */ -moz-user-select: -moz-none!important; /* फ़ायरफ़ॉक्स */ -ms-user-select: none!important; /* इंटरनेट एक्सप्लोरर/एज */ उपयोगकर्ता-चयन: कोई नहीं! महत्वपूर्ण; }