Yuvaa voice:
मोंठ। शाहजहांपुर क्षेत्र में ग्राम बकुआं के पास सड़क पर गिरे तीन घायलों को समाजसेवी ने मौत सीएचसी में भर्ती कराया। बताया गया है कि समाजसेवी कृष्ण कुमार केके सर अपने साथी राजपाल के साथ मोंठ से भांडेर की ओर जा रहे थे। जैसे ही वह ग्राम बकुवां के पास पहुंचे। उन्होंने देखा कि सड़क पर तीन लोग गिरे हुए हैं, जिनको चोट लगी है। समाजसेवी ने तुरंत तीनों को अपने चार पहिया वाहन से मोंठ सीएचसी में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने घायलों को प्राथमिक उपचार दिया।
शाहजहांपुर क्षेत्र के ग्राम लडा़वरा निवासी संजीव ने कहा- वह अपने चाचा हिम्मत सिंह और भाभी रजनी के साथ बाइक से मोंठ खरीदारी करने आया था। जहां से लौटकर वह अपने गांव की ओर जा रहा था। जैसे ही वह बकुवां के पास पहुंचा, अचानक उसने बाइक से संतुलन खो दिया और वह सड़क पर गिरकर घायल हो गए। उनके साथ एक मासूम बच्चा था जो छल कर बीच सड़क पर गिर गया था आसपास से वाहन निकलते रहे। अगर समाजसेवी ना आते तो कोई भी अपनी घटना घटित हो सकती थी। संजीव ने केके सर का शुक्रिया किया।
By: Manoj Kumar niralaa

