झांसी। मोंठ कस्बा में एक युवक के प्लाट पर कुछ दबंगों ने कब्जा कर लिया। जब वह अपने प्लाट पर काम करने जाता है तो दबंग उसे मारपीट कर भगा देते हैं। कब्जा छोड़ने के बदले युवक से पैसे की नाजायज मांग की जा रही है।
पुलिस क्षेत्राधिकारी को लिखित तहरीर देकर ग्राम भरोसा निवास अमित राजपूत ने बताया मोंठ कस्बा के मोहल्ला अखाड़ापुरा में भूमि क्रमांक 400, उसका प्लाट है। इसके आसपास निवासी करीब 10 महिला-पुरुष दबंग लोगों ने उसके प्लांट पर अवैध रूप से कब्जा जमा लिया है। अमित जब अपने प्लाट पर काम करने के लिए जाता है तो महिलाएं उसके साथ अभद्रता करती हैं तथा वह लोग उसके साथ मारपीट कर भगा देते हैं।
पीड़ित ने बताया- वक्त दबंग लोग उसका प्लाट हड़पना चाहते हैं। वह अपने प्लाट पर मकान बनाना चाहता है लेकिन दबंग निर्माण करने से रोक रहे हैं। उसे फरसा, कुल्हाड़ी, लाठी-डंडे आदि लेकर जान से मारने की धमकी देते हैं। कब्जा छोड़ने के बदले वह लोग नाजायज रूप से पैसे की मांग कर रहे हैं।
पीड़ित ने पुलिस क्षेत्राधिकारी से उसके प्लाट को कब्जा मुक्त कराने तथा उक्त लोगों पर उचित कार्यवाही की मांग की है।
By: Manoj Kumar niralaa

